Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

CM शिवराज का बड़ा ऐलान- लव जिहाद के खिलाफ मप्र में बनेगा सख्त कानून, देवी-देवताओं के फोटोयुक्त पटाखों पर बैन


भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद के खिलाफ प्रदेश में सख्त कानून बनाने का एलान किया है. कानून व्यवस्था को लेकर मंत्रालय में हुई बैठक में शिवराज सिंह ने ये भरोसा दिया है. इसके अलावा बैठक में कई और जरूरी निर्देश दिए गए हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी लव जिहाद के खिलाफ कठोर कानून बनाने का एलान कर चुके हैं.
शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वे लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होने देंगे, जो भी ऐसी हरकत करेगा उसे ठीक कर दिया जाएगा. जिहाद के लिए कानूनी व्यवस्था भी बनाई जाएगी.
गृहमंत्रालय की बैठक में और भी अहम निर्देश दिए गए
विदेशी पटाखों पर मध्यप्रदेश में बेन रहेगा, चाइना के पटाखे बेचने पर दो साल की सजा का प्रावधान
देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखों पर भी रहेगा बेन
शिवराज बोले- कुम्हारों से दिए खरीदें, वोकल से लोकल स्वदेशी अपनाएं
दीपावली पर चाइना का समान न लेने की अपील
मासूम बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप मामलों को लेकर बनाई टास्क फोर्स
सजा का क्या स्टेटस है जानने के लिए डीजीपी को दिए निर्देश
अवैध रेत खनन पर कर्रवाई के निर्देश
चिटफंड कंपनी के मालिकों को तलाश कर गरीब के पैसे खाने वालो पर कार्रवाई करने के निर्देश

Related Articles

Back to top button