Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

पंजाब से पकड़ाया बैंक मैनेजर:10वीं की छात्रा से होटल में PNB के चीफ मैनेजर ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल


पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक द्वारा 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर कर ब्लैकमेल करने का मामला शहर के तुकोगंज थाने में दर्ज किया गया है। छात्रा का आरोप है कि मैनेजर ने पहले उससे बहाने से दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी परविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब के पठानकोट में पीएनबी का मुख्य प्रबंधक परविंदर सिंह पहले इंदौर में पदस्थ था। थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया, पीड़ित छात्रा ने अपने टीचर को SMS करके बताया था कि वह सुसाइड कर रही है। टीचर ने तुरंत उसके परिवार से संपर्क किया। परिवार ने उसे आत्महत्या से रोका और कारण जानने की कोशिश की।
छात्रा ने बताया कि वह दोस्त के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में गई थी, जहां उसकी मुलाकात बैंक मैनेजर से हुई। बैंक मैनेजर ने उसे शॉपिंग करने के बहाने कई बार घुमाया। अगस्त 2020 में मैनेजर उसे संतूर होटल में लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बनाया। मामले में बैंक मैनेजर की एक और साथी पहले ही जेल में है।

Related Articles

Back to top button