Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

नकली सीमेंट की बोरियां जब्त:बड़ी कंपनी की बोरियां बनाकर बेच रहे थे नकली सीमेंट


विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब
सीमेंट की एक बडी कंपनी के नाम की बोरियां बनाकर उसमें नकली सीमेंट भरकर बेचने का मामला सामने आया है, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने मानपुर के पास ग्राम काली किराए स्थित राजधानी ढाबे से ऐसी 250 नकली सीमेंट की बोरियां जब्त की है।
जांच में सामने आया है कि यह नकली सीमेंट का काम कई दिनों से चल रहा था, इसके लिए ढाबे के पीछे के हिस्से में एक कच्चा टिन शेड बनाया हुआ था, यहां पर बोरियां सिलने और सीमेंट तोलने का कांटा भी मिला है।
अल्ट्राटैक सीमेंट कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर कमल सिंह ने इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह को सूचना दी थी। अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर की टीम ने जांच कराई। इसमें 250 बैग मिले। बोरियों की छपाई से साफ था कि यह नकली सीमेंट की बोरियां हैं।

Related Articles

Back to top button