Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

बिग ब्रेकिंग, भोपाल-इंदौर में नाईट कर्फ़्यू कल से, एमपी में 8 शहरों के बाजारों का समय बदला

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप से चिंतित शिवराज सिंह सरकार ने आज आखिरकार फैसला ले ही लिया कि नाईट कर्फ्यू की जरूरत है। आज सीएम की अध्यक्षता में हुई एक खास बैठक में भोपाल और इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगाने संबंधी निर्णय लिए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि भोपाल और इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा। सीएम ने आदेश दिए हैं कि रात 8 बजे के बाद मार्केट बंद कर दिए जाएंगे।

कोरोना से बचाव को लेकर ही हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेगा। यह आदेश कल दिनांक 17 मार्च से लागू होगा।

Related Articles

Back to top button