Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

जानें कहां कांग्रेस ने मारी बाजी, कहां जीती बीजेपी

नई दिल्ली. अगले साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले आज ‘सेमीफाइनल’ के नतीजे घोषित हुए हैं. 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों और तीन राज्यों की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव परिणामों की घोषणा हो रही है. इनमें असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4, मध्य प्रदेश , हिमाचल प्रदेश और मेघालय की 3-3, बिहार , कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 और आंध्र प्रदेश , हरियाणा , महाराष्ट्र , मिजोरम और तेलंगाना की 1-1 सीटों पर मतगणना जारी है.इन चुनावों को विभिन्न राज्यों में बीजेपी कांग्रेस समेत अन्य क्षेत्रीय दलों की तैयारी के टेस्ट के रूप में भी देखा जा रहा है. अगले साल यूपी, उत्तराखंड और पंजाब जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है.

पश्चिम बंगाल में चारों सीट पर लहराया तृणमूल का झंडा
विधानसभा सीटों की बात करें पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी चारों सीट पर बाजी मारी है. दिनहाटा, शांतिपुर, खरदाहा और गोसाबा विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनाव में सीधा मुकाबला हुआ. सभी सीट टीएमसी के खाते में गई हैं.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का क्लीन स्वीप
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी को जबरदस्त झटका दिया है. कांग्रेस ने राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप किया है. मध्य प्रदेश से बीजेपी के लिए खुशी वाली खबर आ रही है. राज्य में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनमें से दो पर बीजेपी आगे चल रही है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नतीजे पार्टी के लिए सुखद हैं.

असम के उपचुनाव में हर तरफ खिला कमल
उत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य असम के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है. थौरा, गोसाईंगांव, तामुलपुर, भवानीपुर, मरियानी सीट पर हुए उपचुनाव में तीन पर बीजेपी और दो पर उसके सहयोगी दल यूपीपीएल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.

राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत
राजस्थान में में दो सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनमें से दोनों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस आगे चल रही है. बीजेपी की मुश्किल की बात ये है कि वल्लभनगर और धारियावाड सीट पर हुए इस चुनाव में बीजेपी दूसरे स्थान पर आने के लिए भी संघर्ष कर रही है. वहीं उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय में सभी तीन विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ एनपीपी-यूडीपी गठबंधन ने जीत दर्ज की है.

Related Articles

Back to top button