Breaking Newsअन्य खबरेंमनोरंजन

विवाह बंधन में बंधे रणवीर-आलिया, नीतू कपूर ने उतारी बहू की नज़र

विवाह बंधन में बंधे रणवीर-आलिया, नीतू कपूर ने उतारी बहू की नज़र

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आखिरकार वह घड़ी आ गई! आज बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जन्मों के लिए एक होने जा रहे हैं। दोनों आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कल आलिया और रणबीर की मेहंदी और संगीत कपूर खानदान से लेकर भट्ट परिवार के सदस्यों ने शिरकर की। वहीं आज दोपहर में रणबीर अपने घर वास्तु से बारात लेकर निकलेंगे। शादी के सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। थोड़े ही देर में कपूर खानदान बारात लेकर निकलेगा। ऐसे में हम आपको शादी से जुड़ी सारी अपडेट्स देते रहेंगे।

शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, नीतू कपूर ने उतारी बहू की नजर।

शादी में पहुंचा अंबानी परिवार। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर-आलिया की शादी में आकाश अम्बानी और उनकी पत्नी श्लोका ने एंट्री ली है। कहा जा रहा है कि वह आज के दिन काम के सिलसिले से विदेश जाने वाले थे। लेकिन रणबीर ने उन्हें पर्सनली शादी में आने का निमंत्रण दिया था। इस वजह से उन्होंने अपने फ्रेंड की शादी के लिए प्लान कैंसिल कर दिया।

मेहमानों की खातिरदारी में जुटी हैं नीतू कपूर और सोनी राजदान । वहीं सूत्रों के अनुसार आलिया मंडप पर एक खास तरीके से एंट्री लेने वाली हैं।

रणबीर के बेस्टफ्रेंड ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी पहुंच गए हैं। अयान ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है।

करण जौहर ने भी वेन्यू पर पहुंच चुके हैं, जहा वह पिंक कलर की शेरवानी में नजर दिखाई दिए।

दुल्हन के पिता महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट ने भी शादी में एंट्री ले ली है। वहीं आलिया की बेस्टफ्रेंड आकांशा रंजन कपूर भी पहुंच गई हैं।

शादी में मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। कुछ ही देर में आलिया-रणबीर की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। वहीं वास्तु के बाद टाइड स‍िक्योर‍िटी देखने को मिल रही है। थोड़े देर पहले करीना कपूर खान ने अपने सैफ अली खान के साथ शिरकत की। इनके अलावा दुल्हन की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन राजदान की तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह बन-ठनकर शादी में पहुंची हैं।

बाराती तैयरा हैं। वेन्यू से पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस वायरल फोटो में दूल्हे की मां नीतू कपूर सज-धजकर अपनी बहू को लाने के लिए निकल चुकी हैं। वहीं उनके साथ बेटी रिद्ध‍िमा कपूर साहनी और नातिन समारा साहनी भी उनके साथ नर आईं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 50 लोगों की मौजूदगी में होगी। वहीं इन मेहमानों को शादी में खास खाना परोसा जाएगा। शादी का मेन्यू सामने आ गया है। इस शादी में कई तरफ के डिशेज बनवाए जा रहे हैं, जिसके लिए दिल्ली से शेफ को बुलवाया गया है। शादी के लिए चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी जैसे लाजवाब डिशेज होंगे।

नीतू कपूर ने रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी से एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने हाथों पर लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस मेहंदी की खास बात यह है कि उन्होंने अपने हाथ पर दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है।

रणबीर कपूर बारात लेकर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, कपूर खानदान की तरफ से बारात के लिए लोकल पाली ह‍िल ऑथोर‍िटीज से कोई परम‍िशन नहीं ली है। ऐसे में यही कयास लगाया दा रहा है कि रणबीर बिना बारात के ही शादी करने वाले हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। फंक्शन में में नीतू कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर साहनी पहुंची थीं। वेन्यू से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। येलो कलर की सूट में दुल्हे की मां नीतू कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं रिद्धिमा व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं।

रणबीर-आलिया की रिसेप्शन को लेकर ताजा अपडेट्स सामने आई है। खबरें थी कि ताज कोलाबा में कपल की रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पार्टी वास्तु में ही होगी। बता दें कि 16 अप्रैल को आलिया और रणबीर रिसेप्शन देंगे।

शादी की सभी रस्में आज 11 बजे से शुरू हो जाएंगी। वहीं सात फेरे लेने से पहले रणबीर और आलिया की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी होगी। ऐसे में धीरे-धीरे कपूर और भट्ट परिवार हल्दी के लिए वास्तु पहुंच रहे हैं।

आज दोपहर 2 -3 बजे के बीच आलिया और रणबीर सात फेरे लेंगे। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होने वाली है।

शादी को लेकर रणबीर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी बेहद खुश हैं। मेहंदी सेरेमनी के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया, जहां नीतू अपनी बहू की तारीफ करते नहीं थक रहीं थी। वहीं रिद्धिमा ने फभी कहा कि आलिया उन्हें बहुत क्यूट लगती हैं।

Related Articles

Back to top button