सिलावट की ज़ुबान पर आया सच, बोले- एक नाथ शिंदे जो महाराष्ट्र में कर रहे है, वो मेने एमपी में किया था
सिलावट की ज़ुबान पर आया सच, बोले- एक नाथ शिंदे जो महाराष्ट्र में कर रहे है, वो मेने एमपी में किया था


महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापटक के बीच सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को गिराने का श्रेय खुद लिया है। दरअसल, जब तुलसी सिलावट से महाराष्ट्र में चल रही सियासत को लेकर पूछा गया तो…
इंदौर: महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापटक के बीच सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को गिराने का श्रेय खुद लिया है। दरअसल, जब तुलसी सिलावट से महाराष्ट्र में चल रही सियासत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा आप गलत आदमी से सवाल पूछ रहे हो इसकी शुरुआत ही मैंने की थी।
गौरतलब है कि उद्धव सरकार के खिलाफ एकनाथ शिंदे ने जो कदम उठाया था वही कदम मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार गिराई गई थी तो सबसे बड़ी भूमिका तुलसी सिलावट की सामने आई थी। अब तो इशारों इशारों में मंत्री ने कांग्रेस सरकार गिराने का श्रेय लिया है।
तुलसी सिलावट को उप मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे सिंधिया…
इस बात ये इंकार नहीं किया जा सकता कि नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन ये बात भी सुर्खियों में रही कि सरकार में सबसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए तुलसी सिलावट बागी बने थे। सूत्रों की मानें तो सिंधिया अपने चहेते तुलसी सिलावट को कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनवाना चाहते थे, लेकिन सत्ता की कमान कमलनाथ के हाथों में होने के चलते यह अरमान पूरा नहीं हो सका।



