Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

विधानसभा उपचुनाव:जौरा-आगर में सहमति, ब्यावरा पर चर्चा बाकी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ प्रमुख लोगों की बैठक आज


उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा भी दो-तीन दिन में 28 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है। जौरा, आगर और ब्यावरा सीटों को छोड़कर बाकी 25 सीटों पर वही नेता संभावित उम्मीदवार हैं जो विधायकी के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। जौरा में सुबेदार सिंह सिकरवार और आगर में पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल (इनके निधन के बाद ही सीट रिक्त हुई) के बेटे बंटी उंटवाल का नाम तकरीबन है।
ब्यावरा व चुनाव की अन्य तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं की बुधवार शाम को बैठक है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, संगठन महामंत्री सुहास भगत, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के संबंध में मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की नई टीम में शामिल नेता बुधवार को भोपाल में रहेंगे एवं पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेता भी शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button