मध्यप्रदेश में असादुद्दीन ओवैसी की पार्टी की एंट्री, जबलपुर-खंडवा और बुराहनपुर में जिते प्रत्याशी
मध्यप्रदेश में असादुद्दीन ओवैसी की पार्टी की एंट्री, जबलपुर-खंडवा और बुराहनपुर में जिते प्रत्याशी


मध्य प्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (AIMIM) ने रविवार को प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। एआईएमआईएम प्रत्याशी शकीरा बिलाल ने खंडवा नगर निगम के लिए वार्ड-14 से पार्षद का चुनाव जीत कर पार्टी को यह उपलब्धि हासिल करवाई है।
इसके अलावा जबलपुर में भी पार्टी को जीत मिली है। जबलपुर के दो वार्ड से एआईएमआईएम उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। जबलपुर के वार्ड 49 और 51 में शमा परवीन और समरीन जीती हैं। वही बुरहानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी का पहला पार्षद प्रत्याशी जीता। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 नेहरू नगर से पार्टी के प्रत्याशी रफीक अहमद ने 255 वोट से जीत दर्ज की है।
बुरहानपुर नगर निगम में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया है। यहां बीजेपी की माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की है। माधुरी पटेल को 52823 वोट मिले है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज बानो को 52281 वोट मिले है। यहां AIMIM की मेयर प्रत्याशी शाईस्ता सोहेल हाशमी को 10322 वोट मिले हैं। नोटा के खाते में जीत के अंतर से ज्यादा 677 वोट गए हैं।
मध्य प्रदेश में ओवैसी की एंट्री को कांग्रेस के समक्ष चुनौती माना जा रहा है। अधिकांश मुस्लिम वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की लीड और परिणाम एआइएमआइएम की वजह से प्रभावित हुए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में एक जनसभा की थी। ओवैसी ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं की थी ओवैसी के यहां आमसभा करने से राजनीतिक गणित गड़बड़ाने की चर्चा पहले ही शुरू हो गई थी।
बता दे की मध्य प्रदेश में छह जुलाई एवं 13 जुलाई को दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान की मतगणना आज हो रही है, जबकि दूसरे चरण के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को होगी।



