Breaking Newsअन्य खबरेंगुजरात

Morbi Bridge Collapse: तकरीबन 100 लोग अभी तक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन रुका, कॉन्ट्रेक्टर ने तय समय से पहले खोल दिया था ब्रिज

Morbi Bridge Collapse: तकरीबन 100 लोग अभी तक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन रुका, कॉन्ट्रेक्टर ने तय समय से पहले खोल दिया था ब्रिज

Morbi Bridge Collapse: अनुबंध मार्च 2022 में मोरबी नगर निगम और अजंता ओरेवा कंपनी के बीच हस्ताक्षरित किया गया था और ये अनुबंध साल 2037 तक वैलिड था।

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना केबल का पुल रविवार की शाम ढह गया। इस हादसे में 132 लोगों की मौत हो गई। आज का रेस्क्यू ऑपरेशन आज बंद कर दिया गया है। इस हादसे में 100 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 143 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए एक निजी फर्म को ठेका दिया गया था। कई महीनों तक मरम्मत का काम करने के बाद अभी कुछ दिन पहले ही इस पुल को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया था। हालांकि इस पुल को नगर पालिका से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था।

मीडिया एजेंसी के मुताबिक ये पुल अजंता ओरेवा कंपनी को संचालन और रखरखाव के लिए 15 सालों के लिए दिया गया था। अनुबंध मार्च 2022 में मोरबी नगर निगम और अजंता ओरेवा कंपनी के बीच हस्ताक्षरित किया गया था और ये अनुबंध साल 2037 तक वैलिड था। इस समझौते में इस बात का भी जिक्र है कि कंपनी को रखरखाव के काम के लिए कम से कम 8 से 12 महीने का समय दिया जाना चाहिए। हालांकि, कंपनी ने समझौते की शर्तों और समझौतों की अवहेलना की और महज पांच महीनों में ही इस पुल को आम जनता के लिए खोल दिया।

जनवरी 2020 में तत्कालीन कलेक्टर के साथ में मोरबी नगर निगम और अजंता ओरेवा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी जिसके बाद समझौते की शर्तें तय की गईं। यह तय किया गया कि टिकट की कीमत में हर साल 2 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button