भोपाल में कल आधे इलाकों में तीन से सात घंटे बिजली गुल रहेगी
भोपाल में कल आधे इलाकों में तीन से सात घंटे बिजली गुल रहेगी


राजधानी भोपाल के 25 से ज्यादा इलाकों में कल यानी गुरुवार को 5 शिफ्ट में 3 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यहां बिजली कंपनी के मेंटनेंस करने से सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, उन्हें परेशानी न हो।
जिन इलाकों में कल बिजली कटौती होगी, उनमें बावड़ियाकलां, ईदगाह हिल्स, बीडीए कॉलोनी, एमपी नगर, अशोका गार्डन जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ईदगाह हिल्स, बीडीए कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, ईश्वर नगर, सब्जी फार्म, बावड़ियाकलां, अशोका गार्डन, प्रगति नगर, अमृत कॉम्पलेक्स, के और एल सेक्टर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वाजपेयी नगर निगम मल्टी एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रीगल कलश एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गीलांजलि कॉम्पलेक्स, अंबेडकर नगर, अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स शास्त्री नगर, सरस्वती नगर, कलियासोत कॉलोनी, अंसल ग्रीन, गेहूंखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 8 से 10 बजे तक मीरा कॉम्पलेक्स, एमपी नगर जोन-2, आर्य भवन एवं आसपास के इलाके।
विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब



