MP Weather News : अभी नहीं टूटेगा ठंड का ऑल टाइम रिकाॅर्ड पूरे माह 10 से 15 डिग्री के बीच रहेगी सर्दी
MP Weather News : अभी नहीं टूटेगा ठंड का ऑल टाइम रिकाॅर्ड पूरे माह 10 से 15 डिग्री के बीच रहेगी सर्दी


भोपाल। मंगलवार को दोपहर बाद भोपाल सहित प्रदेशभर में मध्यम ऊंचाई के बादल छाए रहे। सुबह से खिली नरम धूप दोपहर बाद आसमान पर छाए बादलों से छनती नजर आई। शाम को यह बादल और गहरा गए। मौसम केंद्र के अनुसार अभी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पारा गिरने की पूरी संभावना
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार नवंबर महीने में ठंड का ऑलटाइम रिकार्ड नहीं टूटेगा। इस महीने उम्मीद है कि रात का तापमान सबसे कम 10 और सबसे ज्यादा 15 डिग्री के बीच ही रहेगा। मंगलवार को दिन का पारा दशमलव 4 डिग्री बढ़कर 32.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही बादल छंटने से इस सप्ताह के अंत में रात का पारा गिरने की पूरी संभावना है।
यह 13 से 14 डिग्री तक आ सकता है।
हवाएं बदलने से छाए बादल:एके शुक्ला के अनुसार मंगलवार को दिन में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी रहा, जबकि शाम को यह उत्तर पूर्वी हो गया। इससे दिन के तापमान में मामूली बढ़त, बादलों का असर रहा। हालांकि, रात में हवाएं फिर उत्तरी होने से बादल छंटने से तापमान में गिरावट होगी।
दस साल में ऐसा बीता नवंबर
राजधानी में 30 नवंबर 1941 में सबसे कम रात का पारा 6.1 डिग्री रहा था। इसके बाद पिछले 10 साल में कभी भी निम्नतम न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री से कम नहीं रहा। इस साल भी पूरे माह शहर में रात का तापमान औसतन 14 डिग्री तक रहेगा। पिछले साल 20 नवंबर को यहां रात का सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री रहा था। नवंबर में वर्ष 2013 से 2022 के बीच 10 साल में इस महीने के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच ही रहा है।?



