Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

इंजीनियर वाले अंदाज में पेच कस रहे है कृषि मंत्री शिवराज

इंजीनियर वाले अंदाज में पेच कस रहे है कृषि मंत्री शिवराज

योजनाओं को पेचीदा न बनाए जाए, इस पर दे रहे है जोर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

11 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: इंजीनियर वाले अंदाज में पेच कस रहे है कृषि मंत्री शिवराज – देश के किसानों के लिए कितना सोच रहे है यह अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे न केवल कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से हर दिन चर्चा कर फीडबैक लेते है वहीं उनका इस बात पर भी जोर अधिक है कि किसानों के लिए जो सरकारी योजनाएं है वह पेचीदा न बनाई जाए ताकि किसानों को उसका फायदा जल्द से जल्द मिल सके।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अलग मूड में दिख रहे हैं। वो दर्शनशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं लेकिन आजकल इंजीनियर वाले अंदाज में कृषि मंत्रालय के पेच कस रहे हैं। बीते कई घटनाक्रम इसकी गवाही दे रहे हैं। वो चाहे कृषि क्षेत्र की सबसे बड़ी रिसर्च बॉडी आईसीएआर यानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़े वैज्ञानिक हों या फिर कृषि मंत्रालय के अध‍िकारी। कुल मिलाकर वो खेती बाड़ी वाले इस मंत्रालय को अपने हिसाब से पटरी पर दौड़ाने के लिए इससे जुड़े लोगों को तैयार करने की कोश‍िश कर रहे हैं। जिसमें दो बातें सबसे अहम हैं। एक तो वैज्ञानिकों और किसानों के बीच गैप न हो और दूसरा योजनाओं को इतना पेचीदा न बनाया जाए कि उसका आम लोग फायदा न उठा सकें।

चौहान अपने अधिकांश कार्यक्रमों में खेती-किसानी से जुड़े अध‍िकार‍ियों को उनके काम के तौर-तरीकों को लेकर आईना दिखा रहे हैं। जिसमें वो कामकाज में जटिलता कम करने और सही डायरेक्शन में आगे बढ़ने की नसीहत दे रहे हैं। ताजा वाकया पूसा में आयोजित कृषि मंत्रालय के एक कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम में मंच से ही शिवराज सिंह चौहान ने नए कृषि सचिव को इस बात के निर्देश दिए कि वो एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में सभी सूबों की मैप‍िंग करें क‍ि क‍िस जगह किस तरह के एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है।

कृषि मंत्री ने इस योजना से जुड़े अध‍िकार‍ियों से दो टूक कहा कि जहां पर वेयर हाउस की जरूरत है वहीं पर वेयरहाउस बनें। ऐसा न हो कि वो बनकर खाली पड़े रहें और बनवाने वालों को नुकसान हो। इसल‍िए जहां पर कोल्ड चैन या पैक हाउस की जरूरत है वहां पर इन्हीं चीजों का निर्माण करवाया जाए. हर जगह गोदाम ही बनवाने की जरूरत नहीं है। इसलिए राज्यवार पोस्ट हार्वेस्ट यानी फसलोपरांत कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत की मैपिंग करने के निर्देश द‍िए।

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

मत्स्य पालन में वैज्ञानिक सुझाव समाहित करने की आवश्यकता – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 9 सितम्बर 2024 को वैज्ञानिक विधि से मत्स्य पालन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का

नई दिल्ली में महिंद्रा ने सीबीजी-चालित ट्रैक्टर तकनीक का प्रदर्शन किया 09 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: महिंद्रा का नया सीबीजी ट्रैक्टर: पर्यावरण-संरक्षण और किसानों की तरक्की का अद्भुत संयोजन – भारत की प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने नई दिल्ली

11 सितम्बर 2024, ओडिशा: कमजोर वर्ग के किसानों को वित्तीय मदद, ओडिशा में सीएम किसान योजना शुरू हुई – ओडिशा सरकार ने कमजोर वर्ग के किसानों को वित्तीय मदद देने के लिए सीएम किसान योजना को शुरू कर दिया है।

11 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: तुअर, उड़द और मसूर उत्पादक किसानों से 100% खरीद का आश्वासन – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार फसल विविधीकरण सुनिश्चित करने तथा

Related Articles

Back to top button