Breaking Newsअन्य खबरेंखेलमनोरंजन

MS Dhoni की विदाई के बीच चेपॉक में बवाल! जीत के बाद Ishan Kishan ने की ऐसी हरकत, खौल उठा CSK फैंस का खून

MS Dhoni की विदाई के बीच चेपॉक में बवाल! जीत के बाद Ishan Kishan ने की ऐसी हरकत, खौल उठा CSK फैंस का खून

Ishan Kishan Trolls CSK Crowd in IPL 2026: आईपीएल 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है. 18 मई की शाम एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ (Playoffs) का टिकट पक्का कर लिया.

मुकाबला खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

हैदराबाद की जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मैच के बाद चेन्नई के फैंस को सरेआम ट्रोल और चिढ़ाते हुए नजर आए. ईशान की इस हरकत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वे इसे ‘बेहद खराब स्पोर्ट्समैनशिप’ करार दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर किशन के खिलाफ येलो आर्मी का गुस्सा फूट रहा है.

ईशान किशन ने क्या किया?

चेपॉक के मैदान पर चेन्नई को 5 विकेट से मात देने के बाद ईशान किशन पूरी तरह जोश में नजर आए. जीत के नशे में चूर उन्होंने सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल एंथम ‘Whistle Podu’ (सीटी बजाओ) का सिग्नेचर स्टेप करते हुए फैंस को चिढ़ाया. इतना ही नहीं, किशन ने मैदान से बाहर जाते समय चेन्नई के फैंस की तरफ उंगली दिखाते हुए इशारा भी किया. उनकी इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि किशन ने चेन्नई फैंस से ‘गो होम’ (अब अपने घर जाओ और स्टेडियम खाली करो) का इशारा किया. उनके चेहरे के हाव-भाव और ट्रोलिंग स्टाइल को देखकर चेपॉक का पूरा क्राउड दंग रह गया.

धोनी के फेयरवेल में बवाल

ईशान किशन ने यह हरकत उस वक्त की, जब मैच खत्म होने के बाद पूरा स्टेडियम बेहद भावुक था. चेन्नई की हार के साथ ही टीम के प्लेऑफ की राह लगभग खत्म हो गई है और फैंस स्टेडियम में डटे हुए थे, ताकि वे अपने थाला महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को उनके संभावित आखिरी आईपीएल फेयरवेल पर थैंक यू कह सकें. धोनी को देखने भारी संख्या में फैंस चेपॉक पहुंचे थे.

धोनी का इंतजार कर रहे थे फैंस

इस सीजन का आखिरी मैच चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर खेला, जिसे धोनी का इस मैदान पर आखिरी मुकाबला माना जा रहा था. धोनी भले ही प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बीच इनिंग्स में उन्होंने स्टेडियम में आकर टीम के साथ फोटोशूट कराया. ऐसे भावुक माहौल में ईशान किशन की इस हरकत को चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ‘सस्ती और घटिया’ लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि क्रिकेट को हमेशा ‘जेंटलमैन गेम’ माना गया है और विरोधी टीम के फैंस का इस तरह अपमान करना खेल भावना के बिल्कुल विपरीत है.

CSK फैंस का फूटा गुस्सा

एक यूजर ने लिखा, ‘ईशान किशन का यह रवैया बेहद चौंकाने वाला है. मैच के बाद उन्हें CSK के फैंस का मजाक उड़ाते हुए देखा गया. वे उनकी तरफ इशारा करके उन्हें ‘घर जाने’ और स्टेडियम खाली करने का संकेत दे रहे थे. यह खेल भावना के बिल्कुल खिलाफ है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ईशान किशन एक अजीब इंसान है. CSK 5 बार की चैंपियन है. ऐसी सस्ती हरकतें करके तुम CSK को जलील नहीं कर रहे हो, बल्कि खुद को जलील कर रहे हो.’

मैच का लेखा-जोखा

अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि साकिब हुसैन को 2 सफलताएं मिलीं.

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने महज 47 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने 47 रनों का अहम योगदान दिया.

Related Articles

Back to top button