Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

भोपाल / नई एसयूव्ही चला रही कॉलेज की छात्रा ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

भोपाल. राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में कलियासोत डेम के पास होंडा कंपनी की नई एसयूव्ही चला रही कॉलेज की छात्रा ने दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपति चाय का ठेला लगाते थे। घटना सुबह पांच बजे की है।

हजारी लाल मेहरा और उनकी पत्नी विमला मेहरा कलियासोत डेम के पास चाय का ठेला लगाते थे। अलसुबह वे ठेला लेकर जा रहे थे, तभी पीछे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कॉलेज की छात्रा चला रही थी। उसके साथ एक लड़का भी था। हादसे के बाद कार पलट गई। बाद में युवती और लड़का घटनास्थल से भाग गए।

कार पर नहीं है नंबर : कार होंडा कंपनी की एसयूव्ही है। इसे कुछ दिन पहले ही खरीदा गया है। कार का रजिस्ट्रेशन भी अभी नहीं हुआ है। पुलिस कार कंपनी से संपर्क कर इसके खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि संभवत: कार इंदौर से अभिर्कन होंडा के शोरूम खरीदी गई है।

 

Related Articles

Back to top button