Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

मुंबई / 18 मंजिला इमारत में आग; बुजुर्ग महिला की मौत, 19 झुलसे; 50 को सुरक्षित निकाला

मुंबई. 18 मंजिला इमारत अशोका सम्राट में रविवार को आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, 19 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस ने इमारत की ऊपरी मंजिल में फंसे 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 70 वर्षीय महिला लक्ष्मीबाई की मौत हुई है। रविवार सुबह इमारत की तीसरी मंजिल पर आग की लपटों को देखा गया। इसके बाद आग फ्लोर के अन्य फ्लैटों तक पहुंच गई।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऊपरी मंजिलों पर 96 लोग फंसे थे। कुछ लोग आग लगते ही बाहर आ गए थे। दमकल विभाग ने सुबह तीन बजे बचाव अभियान शुरु किया। 50 लोगों को सुरक्षित इमारत से बाहर निकाला गया।

 

Related Articles

Back to top button