भोपाल: घटिया निर्माण पर फूटा मंत्री विश्वास सारंग का गुस्सा, नगर निगम के सब इंजीनियर को लगाई फटकार
भोपाल: घटिया निर्माण पर फूटा मंत्री विश्वास सारंग का गुस्सा, नगर निगम के सब इंजीनियर को लगाई फटकार


भोपाल में घटिया निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग नाराजगी जताई है। सड़क किनारे बन रही बाउंड्रीवॉल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने नगर निगम के सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और साफ चेतावनी दी कि घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल, वार्ड-58 स्थित गौतम नगर में सड़क किनारे बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो रहा है। बुधवार को जब यहां काम चल रहा था तभी मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरिक्षण किया। उन्होंने सब इंजीनियर को खामियां गिनाते हुए कहा कि, यह बड़ी लापरवाही है…क्या ऐसे काम होता है।
देखिए वीडियो
कार्य में सुधार का निर्देश
बताया जा रहा है कि, बाउंड्रीवॉल का बेस मजबूत नहीं बनाया जा रहा। जैसे ही मंत्री सारंग ने इस बात को नोटिस किया उन्होंने सब इंजिनियर को बुलाया और कहा कि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तुरंत ही निर्माण कार्य में सुधार का निर्देश दिया।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग ने उनके क्षेत्र नरेला विधानसभा के निर्माण कार्यों पर नजर बनाई हुई है। आने वाले समय में वे और भी निरिक्षण करेंगे। निर्माण कार्य में कोई भी चूक या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – ऐसा संदेश दिया जा रहा है।



