ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस


ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
पाल की हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा के मौत मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे रहे है। शनिवार को ससुराल पक्ष के ट्विशा के फांसी लगाने के लगातार दावे के बीच रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर की उस स्थान की तस्वीरे सामने आई जहां पर ट्विशा के फांसी लगाने का दावा किया गया है।
तस्वीरें में साफ दिखाई दे रहा है कि मकान के छत में टीन शेड के नीचे लगे एंगल पर एक रिंग लटकी हुई दिखाई दे रही है, जिसे लटक कर ट्विशा के फांसी लगाने का दावा किया जा रहा है। वहीं तस्वीरें में घटना के वक्त ट्विशा की पहनी गई स्लीपर भी पड़ी हुई दिखाई दे रही है।
गिरफ्तार समर्थ थाने की बैरक में CCTV निगरानी में-वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया और दे रात कटारा हिल्स थाने की पुलिस समर्थ सिंह को लेकर भोपाल आई और उसे रात भर कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। पुलिस दोपहर बाद समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से रिमांड मागेंगी। इस बीच शनिवार सुबह समर्थ सिंह का भाई और उनके वकील कटारा हिल्स थाने पहुंचे लेकिन मीडिया को देखते ही समर्थ के भाई गाड़ी ने नहीं उतरे। जबकि थाने पहुंचे समर्थ के वकीलों ने मीडिया से बात में दावा किया कि समर्थ फरार नहीं था और उसने सरेंडर किया है। समर्थ सिंह को कटारा हिल्स थाने में जहां रखा गया है, वहां पर सीसीटीवी के जरिए उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं गिरफ्तारी के बाद समर्थ सिंह का मेडिकल कराया गया जिसमें उसका बीपी बढ़ा हुआ पाया गया है।
समर्थ का वकालत का लाइसेंस सस्पेंड- ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तरी के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उसके वकालत के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। देश की सर्वोच्च विधिक संस्था (BCI) ने समर्थ सिंह के कोर्ट में प्रैक्टिस करने के अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए उसका वकालत का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने एक बयान जारी कर इस विधिक निलंबन की घोषणा की। आदेश में साफ किया गया है कि अधिवक्ता समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत करने से निलंबित किया जाता है। जब तक कि उनके विरुद्ध चल रही आगामी अनुशासनात्मक कार्यवाही पर अंतिम विचार और विधिक निर्णय नहीं कर लिया जाता, तब तक वे किसी भी न्यायालय में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे।
दिल्ली AIIMS की टीम आज आ सकती है भोपाल- वहीं आज ट्विशा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स की टीम भोपाल पहुंच सकती है। शुक्रवार को जबलपुर हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश देते हुए दिल्ली एम्स के डायरेक्टर को एक मेडिकल बोर्ड के गठन के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस को ट्विशा के शव के दोबारा पोस्टमार्टम तक शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है।
वहीं ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त करने की मांग संबंधी याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही है और पुलिस के नोटिस के बाद भी वह अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है।
ट्विशा की मौत मामले की जांच करेगी CBI- वहीं ट्विशा के मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि दिनांक 12 मई 2026 को बाग मुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स भोपाल में घटित दहेज मृत्यु की घटना के संबंध में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 80 (2), 85, 3 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में पंजीबद्ध प्रकरण का अनुसंधान केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों को हस्तांतरित करना प्रस्तावित किया गया है। इसके लिये दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस प्रकरण के अनुसंधान के प्रयोजन हेतु दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों की शक्ति एवं क्षेत्राधिकार का विस्तार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश राज्य में करने के संबंध में सहमति प्रदान की है। प्रकरण में संबंधित अपराध, अपराधों के दुष्प्रेरण तथा/अथवा षडयंत्र संबंधी अनुसंधान की सहमति भी दी है।
गौरतलब है कि बुधवार ट्विशा के परिजनों ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा के परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी।



