दतिया सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, घनश्याम सिंह 6053 मतों से जीते; जीतू बोले- यह जीत भाजपा के कुशासन के विरुद्ध शंखना
दतिया सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, घनश्याम सिंह 6053 मतों से जीते; जीतू बोले- यह जीत भाजपा के कुशासन के विरुद्ध शंखना


भोपाल। प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है। 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,053 वोटों से जीत दर्ज की है। उनकी जीत के साथ ही कांग्रेस ने भाजपा को एक बार फिर पटखनी देते हुए दतिया सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
घनश्याम सिंह को कुल 66,750 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,697 वोट हासिल हुए। इस तरह दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 6,05 वोट रहा। आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।
15 राउंड में बदलता रहा मुकाबला
दतिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की गई। शुरुआती दौर में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने तेजी से वापसी की। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े, घनश्याम सिंह की बढ़त लगातार मजबूत होती गई। हालांकि 13वे-14वें व 15वें राउंड में उनकी बढ़त कम जरूर हुई, लेकि अंतिम परिणाम में उन्होंने 6,056 वोटों से जीत अपने नाम कर ली।
दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के मुख्य प्रत्याशियों के अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे, लेकिन सीधा मुकाबला मुख्य रूप से दोनों प्रमुख दलों के बीच ही रहा।
यह कार्यकर्ताओं की तपस्या की जीत : पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उप चुनाव की मतगणना से प्राप्त रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की तपस्या की जीत है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता मैदान में आखिरी समय तक डाटा रहा। दतिया के मतदाताओं ने भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार की व्यवस्था, अनुसूचित जाति- जनजाति, पिछड़ वर्ग पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी को लेकर अपना मत दिया है। किसान की जो उपेक्षा भाजपा सरकार में हो रही है, उसकी नाराजगी भी सामने आई।
वहीं, पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा जनहित में उठाए जा रहे मुद्दों का समर्थन भी जनादेश के माध्यम से सामने आया है। मैं दतिया के मतदाताओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने निडरता के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान किया। यह एक प्रकार से भाजपा के कुशासन के विरुद्ध शंखनाद है।
उमंग सिंघार बोले- भाजपा नहीं, सरकार ने लड़ा चुनाव
कांग्रेस की बढ़त के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दतिया का चुनाव भाजपा ने नहीं, बल्कि सरकार ने लड़ा है। मतगणना के रुझानों के आधार पर उन्होंने दावा किया कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा।
सिंघार ने कहा कि दतिया में महिलाएं, व्यापारी, किसान, युवा और आदिवासी समेत कई वर्ग परेशान हैं। यदि अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आता है तो इसे जनता का स्पष्ट जनादेश माना जाएगा।
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को भितरघात के आरोप में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने के सवाल पर सिंघार ने कहा कि मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वह उचित है।



