इंडियन आर्मी का जवान निकला, ISI एजेंट ‘सोमवीर सिंह’ गिरफ़्तार, दे रहा था, दूश्मनों को ख़ुफ़िया जानकारी।

विशेष सावंदता, ज़ीशान मुजीब
राजस्थान: इंटेलिजेंस शाखा ने जैसलमेर से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को ख़ुफ़िया जानकारी देने के आरोप में भारतीय सेना में तैनात जवान सोमवीर सिंह को गिरफ़्तार किया। इंटेलिजेंस शाखा ने शनिवार को सोमवीर सिंह को जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से 18 जनवरी तक आरोपी को पीसी रिमांड पर भेजा गया हैं।
भारतीय सेना की बड़ी लापरवाहीं।
सेना का जवान सोमवीर लंबे समय से राजस्थान इंटेलिजेंस और आर्मी इंटेलिजेंस के निशाने पर था। दरअसल, राजस्थान इंटेलिजेंस और आर्मी इंटेलिजेंस शाखा को सेना के जवान सोमवीर द्वारा सेना की आंतरिक जानकारी सोशल मीडिया के जरिए एक महिला के साथ साझा करने की जानकारी मिली थी। सूचना को पुख्ता करते हुए आरोपी सोमवीर को गिरफ़्तार किया गया था।
सोमवीर फेसबुक और व्हाट्सएप के ज़रिए पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई की एक महिला एजेंट को सेना की ख़ुफ़िया जानकारी उपलब्ध करा रहा था। जिसकी एवज में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सोमवीर को धनराशि के साथ बहुत कुछ और भी दे रही थी। ट्रेनिंग के समय से ही सोमवीर पाकिस्तानी महिला से संपर्क में था।
मिलिट्री इंटेलिजेंस की जोधपुर यूनिट और राजस्थान सीआईडी (इंटेलिजेंस) की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। सोमवीर जैसलमेर से पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी तैनात रह चुका हैं। उस समय भी वह महिला एजेंट के संपर्क में था। सोमवीर पर स्वदेशी अर्जुन टैंक के एक्सरसाइज के वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजने का आरोप लगा हैं।
देश की रक्षा करने वाला ही निकला देश का दूश्मन
इस मामले में रक्षा पीआरओ कर्नल संबित घोष ने कहा कि सेना हर तरह से जांच में एजेंसियों की मदद कर रही है।




