अन्य खबरें
-
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में आज लंदन के कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी. नीरव मोदी की ओर से वकील आनंद दूबे कोर्ट में पहुंच चुके हैं. सीबीआई और ईटी की टीमें भी वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पहुंच गई हैं. साथ ही सीपीएस भी कोर्ट में पहुंच चुकी है. दोनों पक्षों के वकील लंदन की अदालत में पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में सुनवाई शुरू होगी और फैसला होगा कि नीरव मोदी को बेल मिलेगी या फिर वह जेल में ही बंद रहेगा, आज की सुनवाई में यह तय हो सकता है. सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीम भी लंदन में है. एक अधिकारी ने बताया कि टीम में दोनों एजेंसियों के संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी को पिछले सप्ताह लंदन में गिरफ्तार किया गया था. नीरव मोदी मामले में सुनवाई से पहले ईडी और सीबीआई की टीम ने वहां अधिकारियों से मुलाकात की. सीबीआई के सूत्रों की मानें तो कोर्ट में भारत के द्वारा आज नए सबूतों को पेश किया जाएगा. दस्तावेज पेश करेगी ईडी आज की सुनवाई में टीम सीबीआई और ईडी के द्वारा नीरव मोदी, उनकी पत्नी एमी मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी तथा अन्य के खिलाफ दर्ज आरोपपत्र की प्रतियों के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज पेश करेगी. भारतीय एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो उनकी ओर से पूरी कोशिश रहेगी कि नीरव मोदी को बेल ना मिले. ईडी नीरव मोदी और उनकी सहयोगी कंपनियों की 147 करोड़ की जायदाद से संबंधित दस्तावेज पेश करेगी. पीएनबी धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने 26 फरवरी को यह जायदाद जब्त की थी. संयुक्त टीम लंदन में स्थानीय प्राधिकरणों को ये कागजात प्रदान करेगी और नीरव मोदी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में उनकी मदद करेगी. आरोपी कारोबारी ने धोखाधड़ी से पीएनबी से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) के जरिए 13,500 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे. नीरव मोदी को 19 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था, जमानत याचिका रद्द होने पर उनको 29 मार्च तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा गया है.
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले में आज लंदन के कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी. नीरव मोदी की…
Read More » -
होटल में लड़की ने किया सुसाइड, वीडियो बनाकर दोस्त को भेजा
जयपुर। जयपुर के एक होटल में दिल्ली की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने हाथ की…
Read More » -
मध्यप्रदेश / भोपाल समेत 7 सीटों पर फैसला टला
भाजपा की 14 नामों की सूची अमित शाह की मुहर के लिए अटकी भोपाल . भाजपा की मप्र की शेष…
Read More » -
लोकसभा चुनाव 2019: पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे अमित शाह, 30 मार्च को भरेंगे नामांकन
नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे…
Read More » -
लोकसभा चुनाव : बीजू जनता दल की एक और MP बीजेपी में हुई शामिल
भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) की कंधमाल से सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह शनिवार को पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल…
Read More » -
महबूबा मुफ्ती का का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर में PDP सभी छह लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
जम्मू-कश्मीरः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों को खारिज…
Read More » -
PM मोदी आज करेंगे देश के 25 लाख चौकीदारों से मन की बात
नई दिल्ली: ‘मै भी चौकीदार’ मुहिम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश के 25 लाख चौकीदारों को संबोधित…
Read More » -
बयान / मोदी ने कहा- वंशवादी राजनीति से देश को नुकसान हुआ; प्रियंका का जवाब- जनता मूर्ख नहीं
मोदी ने ब्लॉग में कहा- 2014 में जनता ने वंशवाद की बजाय ईमानदारी को चुना आने वाले लोकसभा चुनावों में…
Read More » -
मप्र / कांग्रेस की आज से बैठक गुना से सिंधिया, झाबुआ से भूरिया और छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम
भोपाल . मध्यप्रदेश में लोकसभा टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस की नई दिल्ली में बुधवार से तीन दिन तक महत्वपूर्ण…
Read More » -
सर्वे का दावा, लोकप्रियता के मामले में PM मोदी अब भी नंबर-1
नई दिल्ली: पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के एक पखवाड़ा बाद भी मोदी…
Read More »