अन्य खबरेंअपराधमध्य प्रदेशराजनीतिहिमाचल प्रदेशहोम
मध्यप्रदेश / कांग्रेस ने 150 उम्मीदवारों के नाम तय किए, नामों का ऐलान अभी नहीं

- कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की तीन दिन से चल रही बैठक में इन नामों पर बनी सहमति
- 31 अक्टूबर को फिर से होगी सीईसी की बैठक, बाकी 80 नामों पर होगी चर्चाभोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 150 प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि ये निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। इसके पहले हुई बैठक में 73 नाम तय किए गए थे, इसके बाद इस बार करीब 77 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। दिल्ली में पार्टी नेता सोनिया गांधी के घर पर केंद्रीय चुनाव समिति बैठक हुई। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए।
80 सीटों पर चर्चा के लिए 31 को फिर बैठक : मध्यप्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने नामों का पैनल तैयार किया। पैनल से केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अब 31 अक्टूबर को होगी। इसमें बाकी 80 सीटों पर नामों की चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, दीपक बावरिया, कमलनाथ, अजय सिंह, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हो रहे हैं।




