Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

मध्यप्रदेश / नए मुख्य न्यायाधीश एके सेठ ने ली शपथ; कहा- न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता लानी होगी

भोपाल. जस्टिस एसके सेठ को मंगलवार को मध्य प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायाधीश सेठ प्रदेश के 24वें मुख्य न्यायाधीश हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा समेत तमाम मंत्री भी मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने के बाद श्री एसके सेठ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों को जल्द न्याय दिलाने की होगी। वो अदालतों में ई-फाइलिंग सिस्टम पर ज़ोर देंगे, ताकि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता आए और केस जल्द निपटाए जा सकें। इससे लोगों को समय-समय पर न्याय मिलेगा और अदालतों में पेंडिंग केसों में कमी आएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश एसके सेठ 15 नवंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में ओवेशन सेरेमनी में शामिल होंगे। उन्हें 10 नवंबर को प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। उनके पहले मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।

मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता रहे हैं जज सेठ : मुख्य न्यायाधीश एसके सेठ 21 मार्च 2003 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज बनाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सेठ के नाम की सिफारिश की थी। उन्होंने 24 जुलाई 1981 से वकालत शुरू की थी। बाद में वो मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता भी रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button