Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

पटना: संघ प्रमुख मोहन भागवत देर रात भागलपुर से पटना पहुंचे. पटना में सुबह से मोहन भागवत अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. तकरीबन सुबह 8:00 बजे भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा संघ कार्यालय उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे.

आर के सिन्हा की मुलाकात मोहन भागवत से होनी है. दरअसल दोनों नेताओं के बीच संघ द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा होनी है. कल मोहन भागवत सोनपुर के लिए रवाना होंगे जहां संत समाज से आए लोगों से उनकी मुलाकात होनी है.

मोहन भागवत राजेंद्र नगर संघ कार्यालय विजय निकेतन में तीन दिनों तक रुकेंगे. अपनी पटना यात्रा पर मोहन भागवत संत समाज के लोगों से भी मिलेंगे. इसके साथ ही 23 तारीख को राज्यपाल लालजी टंडन से भी मोहन भागवत मुलाकात करेंगे और 23 तारीख को पटना से मोहन भागवत वापस लौट जाएंगे.

इसके साथ ही आपको बता दें कि मोहन भागवत बिहार से पहले झारखंड दौरे पर थे जहां उन्होंने देवघर में बैठक की. वहां कुछ दिन रुकने के बाद वो बिहार दौरे पर आए हुए हैं.

Related Articles

Back to top button