Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

मध्य प्रदेश / केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ बोले, 2030 तक भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में लंबी छलांह लगाई है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यव्स्था वाले देशों की सूची में भारत नीचे से अब ऊपर आकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। 2030 तक हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा। ये बात गृहमंत्री ने भोपाल में पत्रकारों से चर्ची करते हुए कही।

चुनावी दौरे पर बुधवार सुबह भोपाल पहुंचे गृहमंत्री ने सीबीआई में चल रहे धमासान पर पूछे गए सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने अयोध्या में मदिर कब बनेगा पूछे जाने पर कहा कि इस पूरे मामले से सभी लोग अवगत हैं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बन रही सरकार: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। जब उनसे राजस्थान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां भी बन जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपने लीडर का नाम तक बता पाने का साहस नही जुटा पाई है। कांग्रेस की बारात तैयार है, लेकिन दूल्हे के पता नही। उन्होंने कहा कांग्रेस में केबीसी चल रहा है, कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कौन बनेगा मुख्यमंत्री के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नाम चल रहे है।

यहां भाजपा की लहर:  राजनाथ सिंह ने कहा कि में मैं दो दिन से प्रदेश में हूं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है। 13 सालों में शिवराज सरकार ने बेहतर काम किया है। शिवराज ने जो भी जनता से वादे किए संवेदनशीलता गंभीरता से उन वादों को पूरा करने का प्रयास किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र राजनाथ सिंह ने कहा जनता पहले इस घोषणा पत्र को देखे फिर किसी नतीजे पर पहुँचे। उन्होंने कहा हम परफेक्ट है मैं यह दावा नही करता। मैं हमेशा तुलनात्मक बात करता हूँ।

Related Articles

Back to top button