Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

मध्य प्रदेश / बूथ मैनेजमेंट में लगी भाजपा, एक कार्यकर्ता पर 10 मतदाताओं की जिम्मेदारी

भोपाल। मतदान से एक दिन पहले भाजपा ने अपना पूरा फोकस अपने बूथ मैनेजमेंट पर कर लिया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में इसके लिए खासतौर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलों में बनाए गए कंट्रोल रुम हर पल की रिपोर्ट संभागीय कार्यालयों में भेजेंगे। यहां से रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बनाई गई इस रणनीति के फायदे भी भाजपा को हुए हैं। इसलिए मतदान से एक दिन पहले पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को इसमें लगाया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार बूथ मैनेजमेंट में लगाए गए कार्यकर्ताओं को उनके परिचित लोगों को मतदान केंद्र ले जाने का जिम्मा दिया गया है। लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव की अहमियत को देखते हुए पार्टी ने एक अलग तरह की रणनीति अपनाई है। इस बार पार्टी ने कमजोर बूथों की पहले ही पहचान कर ली है। कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए दस की बजाय तीस वर्करों को तैनात किया गया है। 

टोली बनाईं: भाजपा ने जो रणनीति बनाई है उसके अनुसार मजबूत बूथों पर ज्यादा जोर इस बात पर दिया जाए कि वहां अधिक से अधिक वोटिंग हो और भाजपा समर्थित वोटर हर हाल में बूथ पर पहुंचे। इसी तरह से कमजोर बूथों पर उन वोटरों की पहचान कर ली गई है। यहां फर्जी मतदान रोकने भाजपा ने अपने दस दस स्थानीय कार्यकर्ताओं की टोली बनाई है। इस टोली को सिर्फ ये काम दिया गया है कि वो किसी भी हालत में फर्जी मतदान नहीं होने दें।

Related Articles

Back to top button