Breaking Newsअन्य खबरेंमनोरंजन

अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत की शूटिंग हुई शुरू

मोहनजोदारो’ जैसी एतिहासिक फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर अपने एक नए प्रोजेक्ट ‘पानीपत’ के साथ तैयार है। अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर अर्जुन कपूर से हाथ मिलाया है। यह फिल्म भी एक हिस्टोरिक ड्रामा होगी, जिसमें पानीपत की तीसरी लड़ाई को दिखाया जाएगा। फिल्म का पहला पोस्टर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले जारी किया था और आज से इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। अर्जुन कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘पानीपत’ का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है और लिखा है, ‘आशुतोष और पूरी टीम के साथ आज से यह अद्भुद यात्रा शुरू हो रही है।’ अर्जुन के इस इस ट्विट को देख कर साफ पता चल रहा है कि, वो इस फिल्म के शूट का काफी संमय से इंतजार कर रहे थे और अब वो अपनी ‘पानीपत’ की यात्रा को काफी इन्जॉय करने वाले हैं।

आशुतोष नहीं चाहते थे कि फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन के लुक का खुलासा हो, जिसके चलते अर्जुन काफी समय से अपना चेहरे पर मास्क पहनकर मीडिया के सामने आ रहे थे लेकिन शूट के शुरू होने से पहले ही उनका लुक सबके सामने उजागर हो गया है, जिसमें अर्जुन काफी बदले बदले नजर आ रहे हैं। बता दें कि, फिल्म के लिए अर्जुन ने अपना वजन भी बढ़ाया है और चेहरे पर मूंछे भी रखी हैं।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में अर्जुन मराठी योद्धा के किरदार में नजर आ सकते हैं। अगर बात करें बाकी स्टार कास्ट की तो, अर्जुन के अलावा फिल्म ‘पानीपत’ में संजय दत्त और कृति सेनॉन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। बता दें कि पानीपत 6 दिसंबर 2109 को रीलीज होगी।

Related Articles

Back to top button