Breaking Newsअन्य खबरें

मध्य प्रदेश / कांग्रेस से मुख्यमंत्री कौन: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नाम पर शुरू हुई बाचचीत

भोपाल। मध्य प्रदेश का अगली मुख्यमंत्री कौन होगा, ये तय करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुरू हो गई है। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटनी ने विधायकों से चर्चा शुरू कर दी है। बैठक करीब डेढ़ से दो घंटे तक चलेगी।
कांग्रेस सूत्रों ने आज सुबह बैठक में सभी 114 नव निवार्चित विधायकों के अलावा चार निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहेंने की बात की थी लेकिन निर्दलीय विधायक अभी भोपाल नहीं पहुंचे हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसी के मद्देनजर दिग्विजय सिंह ने अपना मुंबई दौरा रद्द कर दिया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बैठक: दोपहर 12 बजे के करीब कम बैठक में कांग्रेस से पहले ही कमलनाथ और ज्योतिरादित्य समर्थकों के बीच मुख्यमंत्री कौन हो को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पीसीसी में अपने कक्ष में अपने समर्थकों के साथ बैठक की।
आलाकमान पर छोड़ा जा सकता है फैसला: बताया जा रहा है केंद्रीय पर्यवेक्षक आलाकमान की ओर से किसी का नाम लेकर आएंगे। इसके बाद सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद भी अगर विधायक नहीं माने तो एक-एक विधायक से पर्यवेक्षक व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनकी राय लेंगे और समझाइश देंगे। फिर भी अगर राय नहीं बनी तो पार्टी अलाकमान पर फैसला छोड़ने का एलान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button