Breaking Newsअन्य खबरें

मध्य प्रदेश के खजुराहो में 2.8 डिग्री और शाजापुर में 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

खजुराहो, शाजापुर। पहाड़ों में बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी नजर आने लगा है। खजुराहो में पारा 2.8 डिग्री पर पहुंच गया तो शाजापुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ, इस सीजन की यह सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। मालवा-निमाड़ सहित प्रदेश विभिन्न इलाकों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से आने वाली हवाओं की गति बढ़ेगी इससे अगले 2 से 3 में शहर के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है।
दतिया, खजुराहो में पारा 5 डिग्री शनिवार को दतिया और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से. दर्ज किया गया। श्योपुर,सिवनी और नरसिंहपुर में भी शीतल दिन रहा। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री से. दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।
शाजापुर में पारा पहुंचा 5.5 डिग्री पर, सीजन की सबसे सर्द रात
इंदौर में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसत से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। इस वजह से शनिवार को भी कोल्ड डे माना गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान भी सबसे कम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button