Breaking Newsअन्य खबरें

मध्य प्रदेश / विभाग मिलते ही एक्शन में मंत्री: पीसी ने कहा- राजनीतिक मुकदमें वापस होंगे, भनोत बोले- कई योजनाएं बंद होंगी

भोपाल। चार दिन की जद्दोजहद बाद विभाग वितरण के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री एक्शन में आ गए हैं। विधि एवं विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पिछले 15 साल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक मामले वापस लिए जाएंगे। वहीं वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि भाजपा के शासन काल में शुरू की गई कई योजनाएं बंद की जाएंगी।

विधि एवं विधायी मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीते 15 साल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए उनपर राजनीतिक मुकदमें दर्ज किए गए। इस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनोबल टूटा। उन्होंने कहा कि अगर अन्य लोगों पर भी अगर ऐसे मामले सामने आते हैं तो उन्हें भी वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर इस तरह के मामलों की समीक्षा की जाएंगी इसके बाद ये मामले वापस लिए जाएंगे। 

कई योजनाएं बंद होंगी: वित्त मंत्री तरुण भनोत ने कहा है कि प्रदेश भाजपा सरकार के समय शुरू की गई कई योजनाएं बंद की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से उन योजनाओं को चिन्हित करने गया है, जिनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार के समय राजनीतिक रूप से अपने कार्यकर्ताओं को लाभ देने के लिए इस तरह की योजनाएं शुरू की गई थी। एक महीने के भीतर इन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा

Related Articles

Back to top button