Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

मौसम / भोपाल में बारिश से बदला मौसम, ग्वालियर के 20 गांवों में गिरे ओले

भोपाल/ पिछले 72 घंटे से राजधानी में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, पर बुधवार रात को कटारा हिल्स, साकेत नगर, अवधपुरी समेत कई इलाकों में बारिश होने से मौसम बदल गया।

वहीं ग्वालियर के 20, सतना के 4 गांवों मेंं ओले गिरने और गुना, भिंड में बारिश होने से हवा में ठंडक घुल गई। मौसम वैज्ञानिक पीएन बिरवा ने बताया कि राजस्थान के आसपास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। अरब सागर से नमी आ रही है। इससे मौसम बदल गया है।
मौसम
अब आगे क्या : गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में एवं होशंगाबाद, बैतूल, रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button