Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से रविवार को हो सकती है पूछताछ

कोलकाता। सारधा चिटफंड घोटाले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से आगामी रविवार को पूछताछ हो सकती है। इसके लिए शनिवार को ही सीबीआइ अधिकारियों के शिलांग कार्यालय में पहुंचने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार राजीव कुमार से पूछताछ करने को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए सीबीआइ के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव और एसपी पार्थ मुखर्जी ने टीम में शामिल अन्य जांच अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

इसमें पुलिस आयुक्त के खिलाफ तथ्यों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को एक बार फिर सीबीआइ अफसरों के बीच बैठक होगी।
अभी तय किया गया है कि पूछताछ के लिए जांच अधिकारी शनिवार को ही शिलांग पहुंचे जाएंगे। हालांकि गुरुवार की बैठक के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके बाद पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस आयुक्त को ईमेल के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button