Breaking Newsअपराध

डिलीवरी के बाद महिला की मौत परिजनों का आरोप, ऑपरेशन में लापरवाही से कोई नस कटी


इंदौर. ऑपरेशन के दौरान कोई नस कट गई, जिससे डिलीवरी के बाद खून बहना बंद नहीं हुआ, इसी कारण महिला की मौत हुई है। यह आरोपी डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए हैं। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
जांच अधिकारी केशव सिंह कुशवाह ने बताया कि सोमवार को लालबाग लाइन निवासी प्रीति शुक्ला को परिजनों ने डिलीवरी के लिए जंजीर वाला चौराहा स्थित कोरल अस्पताल में भर्ती करवाया था। मृतका के देवर के अनुसार महिला का इलाज 9 महीने से डॉक्टर पुष्पा के पास चल रहा था। सोमवार सुबह 8 बजे परिजन प्रीति काे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें ऑपरेशन करने की बात कही। इसके बाद साढ़े 10 बजे प्रीति ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे बाद स्टाफ ने बताया कि केस बिगड़ गया है। महिला की हालत खराब हो रही है। इस दौरान अस्पताल में ना आक्सीजन की सुविधा थी, ना तो एंबुलेंस की। हमें कहा कि मरीज को खून की जरूरत है, तत्काल व्यवस्था करिए। इसके बाद पता किया तो अस्पताल में खून भी नहीं था। हालत बिगड़ने के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर किया, जब तक काफी देर हो चुकी थी।
मैडम का कहना है कि सोनोग्राफी में सबकुछ ठीक था। डिलीवरी के दौरान कोई नस कट गई, जिससे खून ही बंद नहीं हुआ और भाभी की मौत हो गई। पुरोहित मैडम के पास शुरू से ही इलाज चल रहा था, लेकिन उन्होंने सीरियस जैसी कोई बात नहीं बताई थी। डॉक्टर, सोनोग्राफी करने वाले और स्टाफ की गलती के कारण हमारी भाभी की मौत हुई है। महिला की माैत के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर कोरल अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान कोई नस कट गई, जिससे खून बहना बंद ही नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button