टोल नाके पर युवकों ने की कर्मचारियों की पिटाई बोले- हम ‘शिवसैनिक’ हमसे टैक्स लोगे


संवाददाता, ज़ीशान मुजीब
सीहोर. बुधवार रात भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे फंदा टोल नाके पर कुछ युवकों ने टोल नाके पर मौजूद कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। युवक टोल टैक्स मांगे जाने से नाराज थे। अज्ञात युवकों ने टोल कर्मियों को घमकाते हुए कहा कि हम शिव सेना के ‘शिवसैनिक’ हैं हमसे टोल टैक्स मांगोगे।
जानकारी के अनुसार तीन कारों में करीब 15 युवक इंदौर की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही तीनों कारें टोल नाके पर पहुंची। कर्मचारियों ने टैक्स चुकाने कहा। पहली कार में से कुछ युवक उतरे और कर्मचारियों को धमकाते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद पीछे की दो कारों से भी युवक उतरे और रॉड और डंडों से टोलकर्मियों करने के बाद मैनेजर के कमरे में पहुंच गए और वहां भी तोड़फोड़ की।
कथित ‘शिवसैनिको’ की पिटाई से चार टोलकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हा। टोलकर्मियों ने घटना की शिकायत राजधानी के खजूरी थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है।



