Breaking Newsअपराध

महिला पत्रकार से बदसलूकी के मामले के आरोपी को भेजा जेल; 15 दिन बाद लिखी गई थी एफआईआर


भोपाल. राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में संचालित ‘नाइट क्लब’ में स्टिंग के दौरान दिल्ली की एक महिला पत्रकार से बदसलूकी के मामले के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेल दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एक चैनल से जुड़ी महिला पत्रकार की शिकायत पर कल आरोपी सौरभ मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला पत्रकार पिछले दिनों एम पी नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में संचालित ‘नाइट क्लब’ में स्टिंग करने के लिए गई थी, जहां उसके साथ कुछ लोगों द्वारा बदसलूकी की गयी थी।
15 दिन बाद दर्ज हुआ था केस
रविवार को एमपी नगर जोन-2 स्थित द पिचर्स क्लब एंड लाउंज में महिला पत्रकार के साथ हुई बदतमीजी और मारपीट का केस पुलिस ने 15 दिन बाद दर्ज किया था। पत्रकार वहां नशे में धुत युवक-युवतियों का स्टिंग करने के मकसद से पहुंची थी। वीडियो बनाते देख पब की मैनेजर ने बाउंसर्स के साथ मिलकर उसे न केवल धक्के देकर बाहर निकाल दिया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। एमपी नगर पुलिस का तर्क है कि पहले दिए गए आवेदन में केवल धक्का देकर बाहर निकालने का जिक्र था। बयान के दौरान मारपीट और छेड़छाड़ की बात सामने आई, इसलिए केस दर्ज करने में वक्त लग गया।

Related Articles

Back to top button