Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

कोरोना की वजह से देश थमा / पहली बार 5 राज्यों में कर्फ्यू: गुजरात, राजस्थान समेत 22 राज्यों में लॉकडाउन, 100 करोड़ से ज्यादा की आबादी घरों में


नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मामले दिन गुजरने के साथ-साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके चलते दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू हो गया है। इन 5 के अलावा बाकी 22 राज्यों में भी पूरी तरह से लॉकडाउन है। 3 राज्यों के 53 जिलों में भी लॉकडाउन है। इन सभी को मिलाकर देशभर के 30 राज्यों के 551 जिले लॉकडाउन हो चुके हैं। इन जिलों में देश की करीब 102 करोड़ यानी 75% आबादी रहती है। देश में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 429 पहुंच गई है। इस बीमारी से अब तक देश में 8 मौतें भी हो चुकी हैं।
देश के इतिहास में ऐसा लॉकडाउन पहली बार है। लॉकडाउन में लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। सोमवार सुबह ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर राज्य सरकारों से लॉकडाउन का पालन करवाने की अपील की है। हालांकि, इमरजेंसी है, दवा लानी है, किराना लाना है या फिर बैंक-एटीएम से पैसा निकालना है, तो उसके लिए बाहर निकल सकते हैं।
लॉकडाउन में क्या-क्या बंद रहेगा?
दुकानें, बड़े स्टोर, शॉपिंग मॉल्स, फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, ऑफिस, गोडाउन, मार्केट। 31 मार्च तक देश की सभी यात्री ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। हालांकि, मालगाड़ी पर रोक नहीं है। राज्यों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवा भी बंद रहेंगी, लेकिन कुछ-कुछ राज्यों में 25% तक सरकारी बसें चलेंगी। इंटर-स्टेट बसों के चलने पर भी रोक। धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे। किसी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम भी नहीं होगा।
लॉकडाउन में किस-किसको छूट मिलेगी?
किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पुलिस थाने, फायर ब्रिगेड, जेल, जरूरी सरकारी दफ्तर खुलेंगे। मीडिया वालों को भी इससे छूट रहेगी। सब्जी- फल, किराना, दूध, दवाएं जैसी रोजमर्रा में काम आने वाली जरूरी चीजें इस लॉकडाउन के दायरे से बाहर रहेंगी।

Related Articles

Back to top button