Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

COVID 19: पीएम फंड में डोनेट करने के बाद अब अक्षय कुमार ने BMC को दी 3 करोड़ की डोनेशन


मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना वायरस के चलते लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. बीते दिनों 25 करोड़ की मोटी रकम डोनेट करने के बाद अब अक्षय कुमार ने 3 करोड़ रुपए की डोनेशन और दी है. इस बार अक्षय कुमार ने ये डोनेशन बीएमसी को दी है. उन्होंने डॉक्टर्स के लिए पीपीई, मास्क और रेपिड टेस्ट किट खरीदने के लिए ये डोनेशन दी है.
आपको यहां ये बता दें कि लगातार डॉक्टर्स की ओर से ये मांग सामने आ रही हैं कि उन्हें पीपीई दी जाए. ये एक ऐसी किट होती है जिसे पहनकर डॉक्टर कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज करते हैं और इसकी मदद से वो इस संक्रमण की चपेट में आने से खुद को बचा सकते हैं.
आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के केयर फंड में 25 करोड़ रुपए डोनेट करने का ऐलान किया था. अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, “यह वह समय है जब हमारे लिए सिर्फ लोगों की जिंदगी की कीमत है. इसके लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं हमें करना चाहिए. मैं अपनी बचत से @narendramodi जी के PM-CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिज्ञा करता हूं. जान बचाओ, जान है तो जहान है.”
अक्षय कुमार के इस कदम की तारीफ पीएम मोदी ने भी की थी. पीएम मोदी ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, ”सराहनीय कदम. स्वस्थ भारत के लिए डोनेट करते रहिए.”

Related Articles

Back to top button