Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

विश्व योग दिवस। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ घर पर ही योग किया, प्रदेश में बड़े कार्यक्रम नहीं हुए


भोपाल. विश्व योग दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर ही योग किया। शिवराज ने एक दिन पहले ही प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए आह्वान किया था कि कोविड-19 की वजह से घर पर रहकर ही योग और प्राणायाम करें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है। हमारा शरीर कर्तव्यों के निर्वहन का माध्यम है।
इधर, प्रभुनगर कम्युनिटी हॉल ईदगाह हिल्स में उत्तर विधानसभा गुरुनानक मंडल में योग गुरु द्वारा योग कराया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।
शहर के अन्य इलाकों और घरों में लोगों ने योग किया। इस बार कोरोना के कारण बड़े स्तर पर आयोजन नहीं किया। इससे पहले, भोपाल में हर साल लाल परेड मैदान पर इसका आयोजन किया जाता रहा है। इसमें मुख्यमंत्री और स्कूल के बच्चों समेत अन्य लोग शामिल होते थे। कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button