Breaking Newsअन्य खबरेंमहाराष्ट्र

सरोज खान के निधन से दुखी शाहरुख़ खान ने सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट


मुंबई: कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है. हर कोई कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि दे रहा है और उनके साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को याद कर रहा है. सरोज खान ने शाहरुख खान की जिंदगी में भी अहम किरदार निभाया है. खुद शाहरुख ने अपनी जिंदगी में सरोज खान की अहमियत के बारे में बताया है.
सरोज खान के निधन से शाहरुख खान दुखी हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए कोरियोग्राफर को ट्रिब्यूट दिया है और उन्हें बॉलीवुड में अपना पहला गुरु बताया है. शाहरुख लिखते हैं- सरोज खान बॉलीवुड में मेरी पहली गुरु थीं. कई घंटो तक तो उन्होंने मुझे सिर्फ डांस के वक्त डिप करना सिखाया था. सरोज खान सभी का ध्यान रखती थीं, सभी को प्रोत्साहित करने वाली थीं. आपकी बहुत याद आएगी सरोज जी. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे. मेरा ध्यान रखने के लिए शुक्रिया.

Related Articles

Back to top button