Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

देश में पिछले 24 घंटे में 6767 नए मामले, अब तक 1,31868 लोग संक्रमित


नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढोत्तरी हो रही है. लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6767 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 147 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 31 हजार 868 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3867 लोगों की मौत हो चुकी है. 54 हजार 441 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.
किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1577, गुजरात में 829, मध्य प्रदेश में 281, पश्चिम बंगाल में 269, राजस्थान में 160, दिल्ली में 231, उत्तर प्रदेश में 155, आंध्र प्रदेश में 56, तमिलनाडु में 103, तेलंगाना में 49, कर्नाटक में 42, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 21, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 4, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.
मध्यप्रदेश – संक्रमित- 6371: यहां शनिवार को 201 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंदौर में सबसे ज्यादा 83 मरीज मिले। भोपाल में 38, उज्जैन में 27 मामले सामने आए। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2933 हो गई है, जबकि भोपाल में 1191 मरीज हो गए हैं।
महाराष्ट्र – संक्रमित- 47190: यहां शनिवार को 2608 नए मरीज मिले, जबकि 60 लोगों की मौत हुई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1577 पहुंच गया है। वहीं, शनिवार को 821 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक राज्य में 13 हजार 404 संक्रमित ठीक हुए हैं।
उत्तरप्रदेश – संक्रमित- 6017: यहां शनिवार को जारी रिपोर्ट में 282 नए कोरोनावायरस संक्रमित सामने आए हैं। जौनपुर में 43 नए मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 91 हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों में 1361 प्रवासी मजदूर हैं। अब तक 3406 मरीज ठीक हो चुके हैं।
राजस्थान – संक्रमित- 6742: यहां शनिवार को संक्रमण के 248 मामले आए। इनमें जोधपुर में 26, जयपुर में 22, पाली में 19, नागौर में 40 मरीज मिले। यहां शनिवार को 7 लोगों की मौत हुई और 15 मरीज ठीक हुए।
दिल्ली – संक्रमित- 12910: यहां शनिवार को 591 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 370 ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक यहां 6267 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6412 का इलाज चल रहा है।
बिहार – संक्रमित- 2394: यहां शनिवार को 228 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पंजाब को पीछे छोड़कर बिहार टॉप-10 कोरोना प्रभावित राज्यों में शामिल हो गया है। पंजाब में 2029 संक्रमित हैं।

Related Articles

Back to top button