Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

राजस्थान में सियासी उठापटक:गहलोत खेमे के सभी विधायक आज जैसलमेर शिफ्ट किए जा सकते हैं, विधानसभा सत्र शुरू होने तक 15 दिन वहीं रहेंगे


राजस्थान के सियासी घमासान का शुक्रवार को 22वां दिन है। खबर है कि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के सभी विधायक 2 या 3 तीन प्लेन से जयपुर से जैसलमेर शिफ्ट किए जा सकते हैं। वे यहां विधानसभा सत्र शुरू होने तक रह सकते हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाया है।
इस बीच, मुख्यमंत्री फेयरमॉन्ट होटल में आज विधायक दल की बैठक भी कर सकते हैं। उधर, भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला किया है। राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि अगर कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है तो विधायकों को कैद क्यों किया जा रहा है।
विधायक 19 दिन से होटल में हैं
सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों के बागी होने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने विधायकों को 13 जुलाई को जयपुर के पास फेयरमॉन्ट होटल में शिफ्ट कर दिया था। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और सभी विधायक अपने काम होटल से ही कर रहे हैं।
शिफ्ट किए जाने की वजह हॉस ट्रेडिंग का डर
सूत्रों की मानें तो खरीद-फरोख्त से बचने के लिए विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। जयपुर में विधायकों का अपने परिवार के सदस्यों से मिलना-जुलना जारी है। ऐसे में किसी के भी टूटने की आशंका है।
उधर, होटल के मालिक भी लगातार ईडी के निशाने पर हैं। पहले भी यहां ईडी की कार्रवाई हो चुकी है। साथ ही बताया जा रहा है कि विधायक ने भी होटल बदलने की मांग की है।
गहलोत ने कहा- अब विधायकों की कीमत अनलिमिटेड हो गई
सीएम गहलोत ने बागियों पर हमला करते हुए कहा- जो लोग गए हैं, पता नहीं उनमें से किस-किस ने पहली किश्त ले ली है। कइयों ने पहली किश्त नहीं ली है, उन्हें वापस आना चाहिए। जिस रात से विधानसभा सत्र की तारीख तय हुई, उसी रात से विधायकों के पास फोन आने लगे हैं, हॉर्स ट्रेडिंग के लिए विधायकों के ‘रेट’ भी बढ़ गए हैं। पहले 10, 15, 25 करोड़ की कीमत थी, अब अनलिमिटेड है। अमित शाह को चाहिए कि सरकार गिराने के इरादे छोड़ें।
राजस्थान की सियासी उठापटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
1. राज्यपाल ने 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने की इजाजत दी, 3 प्रस्ताव खारिज करने के बाद चौथा मंजूर किया
2. सत्र को लेकर सरकार से खींचतान पर गवर्नर बोले- 1200 लोगों की सुरक्षा का सवाल था, इसलिए 3 पॉइंट पर जवाब मांगा

Related Articles

Back to top button