बिलासपुर:खेत में किसान ने पेेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार मैं ही हूं


बिलासपुर के रतनपुर इलाके में मंगलवार की सुबह एक किसान की लाश बरामद की गई। किसान का शव उसके ही खेत के एक पेड़ से लटका था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। शव को पेड़ के फंदे से उतारकर अब पोस्टमार्टम के लिस भेजा गया है। किसान का नाम महेंद्र पटेल बताया गया है। सोमवार की शाम वह घर से निकला था।
महेंद्र, इलाके के करैहापारा में अपने परिवार के साथ रहता था। पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले इस किसान का गुजारा खेती बाड़ी से ही होता था। उसने अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में बैगन की फसल लगाई है। यहीं पेड़ पर उसकी लाश मिली। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा गया है कि मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार मैं ही हूं। इस लेटर में भी आत्महत्या के कारण का जिक्र नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



