Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

म.प्र स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, इस बार केवल आठ टुकड़ियां शामिल होंगी


स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ कोरोना संक्रमण के बावजूद प्रोटोकाल का पालन करते हुए मनाई जाएगी। भोपाल में मुख्‍य स्वतंत्रता समारोह मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्‍य आतिथ्य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड स्थित मोतीलाल नेहरू स्‍टेडि‍यम में आयोजित होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गई है। गुरुवार को पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की मौजूदगी में फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल हुई।
कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में इस बार बच्चों के स्काउट गाइड और एनसीसी की परेड नहीं होगी। पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों को भी नहीं बुलाया गया है। मुख्य गैलरी में भी केवल 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
डीजीपी विवेक जौहरी स्पेशल डीजी एसएएफ विजय यादव एवं कमिश्‍नर कवीन्‍द्र कियावत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्द्र सिंह कुशवाहा ने डमी सीएम के रूप में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण, राष्‍ट्रीय धुन और परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण कर सीएम के संदेश का वाचन किया।
एएसपी जबलपुर रोहित काशवानी परेड को लीड किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका उप पुलिस अधीक्षक ऋचा जैन ने निभाई। संयुक्त अभ्‍यास परेड में पुलिस बैंड समेत आठ टुकडिय़ों ने भाग लिया। इनमें हॉक फोर्स, विशेष सशस्त्र बल, स्पेशल टास्क फोर्स, महिलाओं की विशेष सशस्त्र बल, जिला बल और रेल की संयुक्त टुकड़ी, जिला पुलिस बल एवं रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), जेल विभाग शामिल है। अभ्यास के दौरान स्टेडियम में अतिथियों के आने-जाने और सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई।

Related Articles

Back to top button