Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

जबलपुर में बोले कमल नाथ, मध्य प्रदेश में डूब रहा प्रजातंत्र


जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ रविवार को जबलपुर पहुंचे, यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में प्रजातंत्र डूब रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश दुष्कर्म, बेरोजगारों और किसानों की पीड़ा की राजधानी बन गया है। प्रदेश की जनता भोली है, लेकिन मूर्ख नहीं। भाजपा को 15 साल बाद बाहर का रास्ता दिखाया, शिवराज को घर बैठाया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मंदिर में पूजन किया। वे यहां पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के पिताजी के त्रयोदशी कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button