Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

सीएम शिवराज ने दशहरे का शासकीय अवकाश 26 अक्टूबर को घोषित करने का किया ऐलान


भोपाल: मध्यप्रदेश उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 26 अक्टूबर को दशहरे को शासकीय अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है।
सीएम शिवराज ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश तय किया गया है, ताकी अधिकारी-कर्मचारी अपने गांव जाकर त्यौहार मना सके। वही मुख्यमंत्री ने ने प्रदेशवासियों को महाष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और मध्यप्रदेश व देश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना देवी माँ से की है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर सोमवार के दिन भी विजयादशमी का शासकीय अवकाश रहेगा। पूर्व में घोषित विजयदशमी का रविवार का अवकाश भी यथावत रहेगा। शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी त्यौहार पर प्रायः अपने गृह नगर या गांव जाकर पर्व मनाना होता है। रविवार के साथ ही सोमवार को भी अवकाश मिल जाने से सुविधाजनक ढंग से पर्व मना पाएंगे।

Related Articles

Back to top button