मंत्री के डांस का वीडियो वायरल:सागर में पारंपरिक उत्सव में ग्रामीणों के साथ जमकर थिरके PWD मिनिस्टर गोपाल भार्गव

Breaking News अन्य खबरें मनोरंजन


सागर के रहली से विधायक और शिवराज कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव का ग्रामीणों के साथ नृत्य करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री भार्गव ग्रामीणों के साथ जमकर थिरक रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।
बुंदेलखंड अंचल में दिवाली के दूसरे दिन से मेलों के आयोजन होते हैं। इनमें इसमें परंपरागत नृत्य की धूम रहती है। इनमें नाचने का मोह नेताओं और मंत्रियों के मन में भी खूब रहता है। सागर जिले में ऐसे ही मेलों में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर गोपाल भार्गव जमकर थिरकते दिखे। मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र रहली में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले पारंपरिक मोनिया मेले में शामिल होने पहुंचे थे। गोपाल भार्गव दीवारियों की धुन पर ग्वालों के साथ ग्वाल नृत्य कर रहे थे।