Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज:चार महानगरों में इंदौर की रात सबसे गर्म और ग्वालियर की सर्द रही, भोपाल में दिन का तापमान 4 डिग्री चढ़ा


मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। यही कारण है कि चार महानगरों में रविवार-सोमवार की रात का पारा कहीं अधिक चढ़ा तो कहीं सामान्य से ज्यादा लुढ़क गया। इंदौर में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 5.5 डिग्री चढ़ा। जबकि ग्वालियर में सामान्य से एक डिग्री कम 8.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
हालांकि राजधानी भोपाल और जबलपुर में रात को पारे की चाल सामान्य रही। भोपाल में रात का तापमान 12.6 और जबलपुर में 11.7 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक जीपी विश्वकर्मा के अनुसार अभी 5 दिसंबर तक यहीं स्थिति रहेगी। साउथ में एक तूफान बन रहा है, लेकिन उसका असर मध्यप्रदेश पर नहीं पड़ेगा।
भोपाल में दिन का तापमान सबसे ज्यादा
विश्वकर्मा ने बताया कि चारों महानगरों की बात की जाए तो भोपाल में दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा। रविवार को दिन का तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह चौबीस घंटे के दौरान 3.6 डिग्री ज्यादा चढ़ा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री था। शेष तीनों मेट्रो शहरों में यह 30 डिग्री से कम ही रहा।
निवार तूफान का असर खत्म होने और कोई सिस्टम नहीं होने के कारण पारे में इतना उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अभी कोई मजबूर सिस्टम नहीं बन रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन खंडवा में रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा ठंडी रात पचमढ़ी की 7.2 डिग्री रही।
चार प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 30.1 12.6
इंदौर 29.0 17.2
ग्वालियर 26.9 8.1
जबलपुर 29.0 11.7

Related Articles

Back to top button