Breaking Newsअन्य खबरेंमनोरंजन
तांडव पर ‘तांडव’ जारी:अभिनेता सैफ अली खान और जीशान अयूब पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की FIR


काेतवाली पुलिस ने तांडव वेब सीरीज में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में एक्टर सैफ अली खान और जीशान अयूब पर एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण शनिवार को शाम चार बजे दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं पर की गई आपत्ति जनक टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं से ठेस पहुंचाने को लेकर हिंदू जागरण मंच द्वारा रवि पुत्र राधागाेविंद शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन गुरुवार को एसडीओपी सुमित अग्रवाल और टीआई रविंद्र गुर्जर को सौंपा गया था।
ज्ञापन में तांडव वेब सीरिज से धार्मिक भावनाएं आहत होने पर सैफ अली खान और जीशान आयुब पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों पर प्रकरण दर्ज कर लिया।



