Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

अतिक्रमण प्रभारी कमर साकिब के खिलाफ साजिश, लगाए गंभीर आरोप

भोपाल: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अतिक्रमण अमला पिछले कई समय से लगातार माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर उनके घरों को ध्वस्त करने तथा उनके माल को जप्त करने का भी काम कर रहा है।

कल रात से एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप के कई ग्रुप पर वायरल हो रहा है जिसमें कमर साकिब के ऊपर एक व्यक्ति द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे है।

हालांकि आपको बता दे कि कमर साकिब पिछले कई समय से प्रतिदिन रात के समय अपनी बेनर पोस्टर हटाने वाली टीम को सदर मंजिल के बाहर से रवाना करते हैं जिसके बाद बस स्टैंड पर जाकर लगभग 1 घंटे तक अपनी टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यो का फीडबैक लेते रहते है।

जैसा कि वीडियो में आरोप लगाए जा रहे है कमर साकिब नशे में थे तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि उनके मेडिकल में नशे की कोई मात्रा नही पाई गई है। इसी के साथ आरोप लगाया गया कि वह बंदूक दिखा रहे थे जो कि वीडियो में कही भी दिखाई नही दे रहा है, जिससे यह भी बेबुनियाद ही साबित होता है तथा व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने व गली गलौच करने के आरोप की बात करे तो यदि किसी व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाई गई तो उससे हताहत कोई क्यो नही हुआ एवं गाड़ी चढ़ाई गई तो कोई भी दुर्घटनाग्रस्त क्यो नही हुआ। इन सभी बातों से कही न कही यह स्पष्ट होता है कि किसी माफिया द्वारा कमर साकिब को षड्यंत्र पूर्वक फसाने की योजना चल रही है।

माफिया पर कार्यवाही की अगर हम बात करे तो अतिक्रमण प्रभारी कमर साकिब द्वारा कई ऐसे माफियाओं पर बिना किसी डर दवाब के बेखोफ होकर कार्यवाही की गई जिन पर दर्जनों गंभीर अपराध दर्ज है।

अतिक्रमण अमले पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके है तथा अतिक्रमण अमले द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों को रोकने की भरसक कोशिश की गई है। यह मामला भी कही न कही इसी साजिश का एक हिस्सा लगता है।

वायरल हो रहे वीडियो से कहीं ना कहीं साबित होता है कि अतिक्रमण प्रभारी कमर साकिब को बदनाम करने की षडयंत्र पूर्वक साजिश की जा रही है। जिससे कि उनके द्वारा लगातार माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों पर लगाम लगाई जा सके व भू-माफियाओं को राहत मिल सके।

हालांकि पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों को जांचा जा रहा है।

खैर अब देखना यह होगा की इस तरह से झूठे षड्यंत्र कर कमर साकिब को फसाने की बात में कितनी सच्चाई निकलती है।

Related Articles

Back to top button