Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

कमलनाथ ने छोड़ा सियासी तीर:रीवा में बोले- CM शिवराज सिंह चौहान खुद को लोकप्रिय मानते हैं तो EVM को छोड़ बैलेट पेपर से चुनाव क्यों नहीं करवाते


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रीवा में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक बार फिर ‌BJP खासकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि खुद को इतना लोकप्रिय मानते हैं तो EVM की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव क्यों नहीं करवाते? उन्होंने कहा कि जिस EVM को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान जैसे देशों ने छोड़ दिया, उसे BJP ने पकड़ रखा है।
बता दें कि कांग्रेस EVM से चुनाव कराने का हमेशा से विरोध करती आ रही है। नगरीय निकाय चुनाव बैलेट से कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह से मुलाकात की थी। इससे पहले भी चुनाव आयोग को भी इस तरह का ज्ञापन दिया जा चुका है। अब कमलनाथ ने सार्वजनिक मंच से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही है।
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में अपने वक्तव्य में झूठ परोसा। उन्होंने कहा – मुझे लगा कि चुनाव हारने के बाद वे झूठ बोलना बंद कर देंगे लेकिन ऐसा लगता है कि यदि वे झूठ ना बोलें तो उन्हें दिन का खाना हजम नही होगा। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह ने हमें ऐसा प्रदेश सौंपा था, जो किसानों की आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी में नवंबर वन था।
संत रविदास की प्रतिमा लगवाएंगे कमलनाथ
सम्मेलन के दौरान उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा रीवा में स्थापित करने की घोषणा की। चूंकि शनिवार को संत रविदास जयंती थी। कमलनाथ ने कहा कि संत रविदास ने ना सिर्फ सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया, बल्कि सामाजिक सुधार के लिए भी काम किया। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने रीवा में संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button